श्रीनगर में शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पारा, करगिल सबसे ठंडा

Tuesday, Dec 18, 2018 - 04:12 PM (IST)

 श्रीनगर/जम्मू : जम्मू-कश्मीर के करगिल में सोमवार की रात सबसे सर्द रात रही जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 15.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।   मौसम विज्ञान अधिकारियों ने यह जानकारी दी।   कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है जबकि जम्मू क्षेत्र में इससे कुछ राहत है।   मौसम अधिकारी ने बताया कि लेह में तापमान शून्य से 15.1 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया। वहीं श्रीनगर में तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। काजीगुंड में तापमान शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस नीचे जबकि कोकेरनाग शहर में शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज हुआ। कुपवाड़ा में शून्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस नीचे और पहलगाम में शून्य से 7.7 डिग्री सेल्सिय नीचे तापमान दर्ज किया गया।

  रिजॉर्ट के लिए मशहूर गुलमर्ग में शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया।   मौसम विज्ञान विभाग ने कश्मीर में अगले सप्ताह मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जाहिर की है।   जम्मू शहर में रात का तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात के तापमान में आंशिक तौर पर वृद्धि होने के बाद भी यह सामान्य स्तर से चार डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं कटरा में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बनिहाल में रात का तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Monika Jamwal

Advertising