धरती के स्वर्ग कश्मीर में ठंड ने दी दस्तक

Tuesday, Nov 15, 2016 - 02:02 PM (IST)

श्रीनगर : ठंड ने जम्मू कश्मीर में दस्तक दे दी है। जहां लद्दाख क्षेत्र में लेह सबसे ठंडा स्थान रहा और वहां का तापमान रात में शून्य से 9.5 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आज यहां कहा कि ठंड ने कश्मीर में दस्तक दे दी है क्योंकि घाटी में ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है।
उन्होंने कहा कि लद्दाख के कारगिल टाउन में भी न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.4 डिग्री सेल्सियस आ गया।


वहीं राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में इस सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई और तापमान शून्य से नीचे 1.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
पिछले कुछ दिनों से शहर में रात के तापमान में सतत गिरावट आ रही है।

 

Advertising