Heavy Rain Alert: चलेगी शीतलहर... अगले 2 दिन होगी भीषण बारिश, IMD ने इन राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट
punjabkesari.in Monday, Jan 05, 2026 - 01:48 PM (IST)
नेशनल डेस्क : मानसून के बाद भी देश में मौसम लगातार बदल रहा है। भारत में पिछले साल 2025 में कई राज्यों में भारी बारिश हुई थी और कई रिकॉर्ड टूटे थे। मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी 2026 की शुरुआत में भी कई राज्यों में जोरदार बारिश और कड़ाके की ठंड रहने की संभावना है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 6 और 7 जनवरी को कई राज्यों में ठंडी शीतलहर के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
केरल में मौसम का हाल
केरल में मानसून के समय से ही लगातार बारिश हो रही है। राज्य में अब भी रुक-रूककर बादल बरस रहे हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि केरल के कई जिलों में 6 और 7 जनवरी को भारी बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें - एक झटके में सोना हो गया महंगा... चांदी में भी आया बंपर उछाल, जानें ताजा रेट
हिमाचल प्रदेश में मौसम
हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान भी अच्छी बारिश हुई थी। मानसून के बाद राज्य में रुक-रूककर बारिश का सिलसिला जारी है। अब मौसम ने फिर करवट ली है। मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में 6 और 7 जनवरी को जमकर बारिश होने की संभावना है।
अन्य राज्यों में अलर्ट
मौसम विभाग ने कई अन्य राज्यों में भी भारी बारिश का चेतावनी जारी की है। इसमें शामिल हैं:
- तमिलनाडु और कर्नाटक – 6 और 7 जनवरी को भारी बारिश
- उत्तराखंड – 6 जनवरी को जमकर बारिश
- अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, अंडमान-निकोबार, पुडुचेरी और कराईकल – 6 और 7 जनवरी को भारी बारिश
