कश्मीर में ठंड से मिली थोड़ी राहत

Saturday, Dec 08, 2018 - 05:51 PM (IST)

श्रीनगर : कश्मीर में शुक्रवार की रात तापमान में वृद्धि होने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। हालांकिए घाटी और लद्दाख क्षेत्र के सभी मौसम केंद्रों के मुताबिकए रात के समय तापमान शून्य से नीचे ही दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मौसम में सुधार हुआ है क्योंकि पिछली रात समूची घाटी में रात के तापमान में काफी वृद्धि हुई है। हालांकि, उन्होंने कहा कि लद्दाख क्षेत्र सहित पूरे कश्मीर संभाग में पारा शून्य डिग्री से नीचे बना रहा।  अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर शहर में रात का तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गयाए जो पिछली रात के न्यूनतम तापमान शून्य से 4.डिग्री सेल्सियस नीचे के मुकाबले अधिक है।    


उन्होंने बताया कि पहलगाम में पिछली रात तापमान शून्य से 3. डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, बकि गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। गुलमर्ग घाटी का सबसे ठंड स्थान रहा। अधिकारी ने बताया कि पिछली रात सीमावर्ती लद्दाख क्षेत्र का न्यूनतम तापमान शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि करगिल शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 11.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। कारगिल पूरे राज्य का सबसे ठंड स्थान रहा। मौसम विभाग ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर में कई अलग-अलग जगहों, खासकर ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश या बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया है।
 

Monika Jamwal

Advertising