श्रीनगर में मौसम की सबसे सर्द रात , गुलमर्ग का तापमान माइनस 3.1 डिग्री

Monday, Dec 03, 2018 - 12:09 PM (IST)

श्रीनगर : श्रीनगर शहर में बीती रात मौसम की सर्वाधिक ठंडी रात रही, यहां का तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के तापमान में और अधिक गिरावट होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि आसमान साफ  रहने के कारण श्रीनगर के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और बीती रात यहां मौसम की सर्वाधिक ठंडी रात रही।


उन्होंने कहा कि आने वाले तीन से चार दिनों में मुख्य रूप से मौसम साफ  रहने की उम्मीद है और तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। पहलगाम का न्यूनतम तापमान शून्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमर्ग का शून्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं, राज्य में लेह सर्वाधिक ठंडा रहा, यहां का तापमान शून्य से 9.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि कारगिल का तापमान शून्य से 9.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
 

Monika Jamwal

Advertising