दिल्ली-एनसीआर में ठंड और कोहरे का असर, बारिश बढ़ा सकती है ठंड

Monday, Mar 04, 2019 - 12:08 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। बदलते मिजाज के चलते दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को ठंड और कोहरे का असर रहा और न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री सेल्सियस नीचे 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिन में बादल छाये रहेंगे और कुछ हिस्सों में बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ छीटें पडऩे की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान शहर में 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। सुबह साढ़े आठ बजे आद्र्रता 89 प्रतिशत दर्ज किया गया।     


अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान है। रविवार को अधिकतम तापमान औसत से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे 22.7 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री सेल्सियस नीचे 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 


प्रदूषण स्तर समान्य 
वहीं बारिश से प्रदूषण में व्याप्त प्रदूषक तत्वों में कमी आई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) स्तर 117 रहा, जो कि ‘सामान्य’ श्रेणी में है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस, तो अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई। आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, तो अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
 

vasudha

Advertising