विश्व की सात प्रमुख चोटियों को फतह कर चुका है सांबा का यह शेर

Friday, Jan 11, 2019 - 05:02 PM (IST)

 साम्बा (अजय सिंह) : साम्बा जिला का नाम इतिहास के पन्नों में एक बार फिर से दर्ज हो गया और ऐसा इस बार जिला साम्बा के गांव बढोडी निवासी पर्वतारोही कर्नल रणवीर जम्वाल के नाम के साथ हुआ, जिन्होंने दुनिया की सात प्रमुख चोटियों को फतह कर दिया। अपनी अखिरी मिशन को कर्नल जम्वाल ने दुक्षिणी ध्रुव में अंटार्कटिका स्थिति माऊंट विन्सन जो कि दुनिया के सातों महाद्वीपों की प्रमुख पर्वत चोटी है, उसे कर्नल रणवीर जम्वाल ने एक दिन पहले फतह करके इस रिकार्ड को अपने नाम कर लिया। इस लक्ष्य को हालिस करने वाले व सेना के पहले ऑफिसर और भारत के नौंवे नागरिक हैं।

उन्होंने अपनी इस उपलब्धी का व्यौरा अपने फेसबुक पेज पर शोयर करते हुए लिखा कि अखिरी चोटी माऊंट विन्सन को फतह करने की शुरूआत उन्होंने 25 दिसम्बर को शुरू की थी जो कि 4 जनवरी को पूरी हुई। इस दौरान उन्होंने देश को गर्व से ऊंचा करते हुए वर्फ से लदी चोटियों पर देश का ङ्क्षतरगा फहराया और अपनी खुशी को इजहार किया। इससे पहले कर्नल जम्वाल ने वर्ष 2012, वर्ष 2013 और वर्ष 2016 को माऊंट एवरेस्ट(एशिया), 23 अक्तूबर 2010 को माऊंट किलीमंजारो(अफ्रीका), अक्तूबर 2015 को कास्टेन पिरामिड , जून 2014 को माऊंट एल्ब्रुस (यूरोप), जनवरी 2013 अकंकागुआ(दक्षिणी अमेरिका), जून 2017 देनाली(नाथ अमेरिका) को पहले की फतह कर चुके हैं। वहीं कर्नल जम्वाल माऊंट एबरैस्ट को तीन बार फतह करने का रिकार्ड भी अपने नाम कर चुके हैं।

                    उल्लेखनीय है कि साम्बा जिला के रहने वाले कर्नल रणवीर जम्वाल को पहले ही तेनजिंग नोरगे और इंडियन पर्वतारोही फाऊंडेशन ने बेस्ट पर्वतारोही वर्ष 2017 का आवार्ड से नवाजा था। इसके इलावा राज्य में जे.के. बैंक के वाॢषक कैलेंडर में भी उनकी फोटो और उपलिब्ध्या छप चुकी हैं ।इसके इलावा कर्नल जम्वाल ने 6 महाद्वीपों में 30 से अधिक अभियान किए हैं और इनमें तीन बार एवरेस्ट अभियानों का नेतृत्व करने वाले व एकमात्र भारतीय हैं और उनके उस अभियान में लगभग 51 पर्वतारोहियों न एवरेस्ट की चढ़ाई की थी।

वहीं माऊंट विन्सन को चढ़ाई शुरू करने से पहले साम्बा में अपने घर पहुंचे रणवीर जम्वाल ने नवम्बर माह में पंजाब केसरी के साथ बातचीत के दौरान कहा था कि उनकी इन एवरैस्ट को फतह करने पर सिर्फ एक ईनाम हालिस हुआ है और व है अपने हाथ की एक ऊंगली को खो देना। आपकों बता दें कि एक अभियान के दौरान वर्फ लगने से उनकी हाथ ही ऊंगली ही कट गई थी, जिसे व अपने मिशन की सबसे बड़ी उपलब्धिी मानते हैं।
  
 

Monika Jamwal

Advertising