जम्मू कश्मीर में पंचायती चुनावों तक लगी रहेगी चुनाव आचार संहिता

punjabkesari.in Monday, Oct 22, 2018 - 03:38 PM (IST)

जम्मू: चुनाव आयोग द्वारा जम्मू कश्मीर में पंचायती चुनावों के संपन्न होने तक चुनाव आचार संहिता लागू रखने का निर्णय लिया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी शालीन काबरा ने कहा कि शहरी निकाय चुनावों के लिए जो माडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू किया गया था वो अब पंचायती चुनावों तक जारी रहेगा। उन्होंने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभाग प्रमुखों, विकास विभाग के आयुक्तों और पुलिस अधिकारियों को इसका कड़ाई से पालन करने को कहा है।


इसके तहत किसी भी तरह का तबादला नहीं होगा और सिर्फ वहीं तबादले होंगे जो बहुत जरूरी होंगे या फिर जन हित में होंगे, इसके लिए भी संबंधित सचिव हो मुख्य चुनाव अधिकारी से संपर्क करना होगा। पंचायत चुनावों से संबंधित सभी अधिकारी सीधे मुख्य चुनाव अधिकारी के नियंत्रण में रहेंगे। काबरा ने कहा कि जम्मू कश्मीर में पंचायती चुनाव निष्पक्ष तरीके से करवाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। हाल ही में जम्मू कश्मीर में शहरी निकाय चुनाव संपन्न हुये हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News