जानलेवा हो सकता है बरसात का मौसम, देखिए कैसे जुते में से निकला कोबरा सांप, फन फैलाकर लगाता है फूफकार

Tuesday, Jul 12, 2022 - 12:01 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  बरसात का मौसम  जहां चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाता है वहीं इस मौसम में सभी सांप बिच्छु जैसे जहरीले जानवर भी जंगलों और अपने बीलों से बाहर आ जाते हैं ऐसे में हमें अधिक सावधानी का प्रयोग करना चाहिए। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक जुते में सांप निकलता दिखाई दे रहा है अगर समय रहने इसका पता न चलता तो जुता पहनने वाले शख्स की जान भी जा सकती थी। 

वायरल वीडियो में शू रैक पर सबसे उपर रखे जूते में से एक महिला, कोबरा सांप बाहर निकाते दिखाई दे रही है।  वीडियो में ट्रेंड महिला सांप पकड़ने वाले स्टिक को जूते के अंदर डालती है जिसमें कोबरा छूपा बैठा होता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे वह फन फैलाकर महिला की आंखों के सामने फूफकारने लगता है। वह महिला पर हमला भी करता है।  

बता दें कि ट्विटर पर इस वीडियो को आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर खाते से साझा किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि मॉनसून में (सांप) कहीं भी मिल सकते हैं। सावधान रहें...प्रशिक्षित कर्मियों की मदद लें।" 

Anu Malhotra

Advertising