CM योगी ने किसानों को दी बड़ी राहत, अब बिना रजिस्ट्री के भी गेहूं बेच सकेंगे अन्नदाता

punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 01:14 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गेहूं खरीद को लेकर किसानों को बड़ी राहत दी है। अब किसान रजिस्ट्री के बिना भी सरकारी क्रय केंद्रों पर अपना गेहूं बेच सकेंगे। सोमवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। 

बयान में कहा गया है कि किसानों को हो रही असुविधा के दृष्टिगत सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश तत्काल लागू करने के निर्देश दिए हैं। इस वर्ष गेहूं खरीद के लिए किसानों की 'फार्मर रजिस्ट्री' अनिवार्य की गई थी। कई किसानों का पंजीकरण न होने या तकनीकी दिक्कतों के कारण वे अपना गेहूं सरकारी केंद्रों पर नहीं बेच पा रहे थे। इससे किसानों में नाराजगी थी और उन्हें बिचौलियों को औने-पौने दाम पर गेहूं बेचना पड़ रहा था।

किसानों की समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल हस्तक्षेप किया। नए आदेश के अनुसार अब किसान पूर्व के वर्षों की तरह बिना रजिस्ट्री के भी सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं बेच सकेंगे। 

ये भी पढ़ें:-इंडी गठबंधन ने द्रौपदी चीरहरण की याद दिला दी, मुस्लिम औरतों के लिए अलग आरक्षण संविधान का अपमान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा में 'संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026' के पारित नहीं हो पाने पर विपक्षी दलों पर निशाना साधा।  उन्होंने कि ये इंडी गठबंधन ने द्रौपदी चीरहरण की याद दिला दी है। मुस्लिम महिलओं के लिए अगल आरक्षण की मांग करना संविधान का अपमान है। सीएम ने कहा कि हम सब इस बात को जानते हैं कि प्रधानमंत्री जी ने 2014 में देश की सत्ता जब अपने हाथों में ली थी,तब उन्होंने एक बात स्पष्ट कही थी कि, इस देश मे सिर्फ 4 ही जातियां हैं,नारी,गरीब,युवा,किसान है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News