सीएम योगी ने किया मंत्रालयों का बंटवारा, जानें किसको क्या मिला?

Monday, Mar 28, 2022 - 09:01 PM (IST)

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नीत सरकार के मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा सोमवार शाम हो हुआ। मुख्यमंत्री योगी ने गृह, आवास एवं शहरी नियोजन, नियुक्ति, कार्मिक, राजस्व सहित 25 महत्तवपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास तथा ग्रामीण अभियंत्रण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर एवं सार्वजनिक उद्यम तथा राष्ट्रीय एकीकरण विभाग दिया गया है।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग की जिम्मेदारी मिली है। उसमें कहा गया है, वरिष्ठ नेता सुरेश कुमार खन्ना को वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री विभाग की जिम्मेदारी मिली हैं जबकि सूर्य प्रताप शाही को कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग मिला है।

स्वतंत्र देव सिंह को जल शक्ति तथा बाढ़ नियंत्रण विभाग की जिम्मेदारी मिली है। बेबी रानी मौर्य को महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, नन्द गोपाल नंदी को औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई तथा निवेश प्रोत्साहन विभाग मिला है।

 

Yaspal

Advertising