ममता के गढ़ में गरजे सीएम योगी, बोले- TMC के गुंडों को चुन-चुनकर दी जाएगी सजा

Tuesday, Mar 16, 2021 - 01:44 PM (IST)

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता सरकार पर जमकर भडास निकाली। उन्होंने कहा कि TMC के गुंडे कानून को नहीं मानते। 2 मई के बाद जब भाजपा की सरकार आएगी तो इन गुंडों को चुन चुनकर सजा दिलवाई जाएगी।


 दीदी जय श्रीराम के नारे से चिढ़ती है: योगी
यूपी के सीएम ने कहा कि बंगाल में अभी भी सत्ता का दुरुपयोग रुक नहीं रहा है। भाजपा के कार्यकर्ताओं को जगह-जगह इस सभा में आने से रोका जा रहा था। उन्होंने ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि दीदी जय श्रीराम के नारे से बहुत चिढ़ती हैं। कांग्रेस, कम्यूनिस्टों, और TMC ने बंगाल को खोखला बना दिया। बंगाल को कांग्रेस कम्यूनिस्टों और TMC के गुंडों का अड्डा नहीं बनने देना है।


बंगाल में अराजकता अब और नहीं चलेगी: योगी
योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि TMC सरकार गौ तस्करी करके गौ माता को कटने के लिए पहुंचा देती है। यूपी में हम गौ तस्करी नहीं होने देते हैं और गाय को कटने भी नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल के लोगों की पीड़ा ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली है। BJP इसका समाधान करने आई है। TMC की गुंडागर्दी और अराजकता लंबे समय तक नहीं चल पाएगी। 2 मई के बाद TMC सरकार की विदाई सुनिश्चित है।

 

vasudha

Advertising