कांग्रेस विधायक के घर जाएंगे CM, सियासी गलियारों में तेज हुआ चर्चाओं का बाजार

Thursday, Feb 15, 2018 - 01:59 PM (IST)

भागलपुर(आशीष): कांग्रेस विधायक सदानंद सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री के साथ उनके अच्छे संबंध हैं। मुख्यमंत्री गुरुवार को सदानंद सिंह के घर आने वाले हैं। मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक की इस मुलाकात को लेकर राजनीति गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री गुरुवार को भागलपुर के कहलगांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बटेश्वर स्थान पंप कैनाल का उद्धाटन किया। यह 27 हजार 603 हेक्टेयर में फैला नहर है और इससे लगभग 20 लाख किसानों को सिचाई में फायदा मिलेगा।

इस पर सदानंद सिंह ने कहा कि 1977 से बन रहे गंगा बटेश्वर नहर पम्प योजना का सपना अब साकार हो जाएगा। अपने बेटे के जदयू में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि अभी ऐसा कोई इरादा नही है। 
 

Advertising