भविष्यवाणी सच हुई और मिल गया ईनाम! CM विजय ने अपने ''खास'' ज्योतिषी को सरकार में दिया बड़ा पद

punjabkesari.in Tuesday, May 12, 2026 - 05:23 PM (IST)

नेशनल डेस्क: तमिलनाडु की राजनीति में अपनी नई पार्टी 'टीवीके' (TVK) के साथ धमाका करने वाले अभिनेता से नेता बने विजय थलपति एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा में आने की वजह जीत की भविष्यवाणी करने वाले ज्योतिषी को सरकार में मिला अहम पद मिलना है। सीएम पद की शपथ लेने के बाद विजय ने अपने भरोसेमंद ज्योतिषी, थिरु रिक्की राधान (राधान पंडित) को तमिलनाडु सरकार में 'ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी' (OSD) नियुक्त किया है।

PunjabKesari

कौन हैं राधान पंडित?

राधान पंडित वही ज्योतिषी हैं जिन्होंने विधानसभा चुनाव में विजय की जीत की सटीक भविष्यवाणी की थी। इतना ही नहीं उन्होंने नियुक्ति का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। इससे पहले वो पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के आध्यात्मिक सलाहकार और उनके स्पिरिचुअल सेंटर के मेंटर रह चुके हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि जयललिता ने अपने नाम की स्पेलिंग (Jayalalithaa) भी इन्हीं की सलाह से बदले थे।

मुहूर्त के लिए बदल दिया शपथ ग्रहण का समय

ज्योतिष विज्ञान में विजय के अटूट विश्वास का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने शपथ ग्रहण का समय तक बदल दिया था। पहले यह समारोह 10 मई को दोपहर 3:15 बजे होना था, लेकिन राधान पंडित की सलाह पर इसे शुभ मुहूर्त यानी सुबह 10 बजे पूरा किया गया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News