नीतीश-लालू में जारी ट्वीट वार, CM ने तीसरी बार राजद सुप्रीमो पर साधा निशाना

punjabkesari.in Thursday, Nov 30, 2017 - 12:00 PM (IST)

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बीच ट्वीट वार जारी है। लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा घटाने से शुरु हुआ यह विवाद थम नहीं रहा है। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को तीसरी बार ट्वीट कर लालू पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार शिष्टाचार है। उसके खिलाफ कार्रवाई अनाचार है। 


इससे पहले लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिए बिना उन पर जमकर निशाना साधते हुए लिखा था कि बिहार में देश का इकलौता ऐसा देशभक्त मुख्यमंत्री है जिस पर जघन्य हत्या का आरोप है। क्या देश के किसी और मुख्यमंत्री पर निर्मम हत्या का मामला दर्ज है और इसे छुपाने का साहस है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News