राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर CM स्टालिन का बड़ा बयान, कहा- प्रेस को लोकतंत्र को जीवित रखने वाली ताकत बने रहना चाहिए

punjabkesari.in Sunday, Nov 16, 2025 - 07:47 PM (IST)

नेशनल डेस्क: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने रविवार को कहा कि प्रेस को लोकतंत्र को जीवित रखने वाली ताकत बने रहना चाहिए। सोलह नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर उन्होंने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक देश में सत्तासीन लोग संस्थाओं या तो झुका सकता है या उनपर कब्जा कर सकता है, लेकिन प्रेस को लोकतंत्र को जीवित रखने वाली ताकत बने रहना चाहिए।

स्टालिन ने रविवार को सोशल मीडिया पर लिखा,‘‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मैं हर उस पत्रकार की सराहना करता हूं जो केंद्र की भाजपा सरकार की तानाशाही के आगे झुकने को तैयार नहीं है और साहस के साथ उसकी विफलताओं, भ्रष्टाचार व छल को उजागर करता रहता है।''

पत्र सूचना कार्यालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार समाज में स्वतंत्र व ज़िम्मेदार प्रेस की आवश्यक भूमिका के सम्मान में 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है। भारत में पंजीकृत प्रकाशनों की संख्या 2004-05 में 60,143 थी जो 2024-25 में बढ़कर 1.54 लाख हो गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi