महाराष्ट्र: औरंगाबाद में हिंसा के बाद मुख्यमंत्री शिंदे ने की शांति बनाए रखने की अपील
punjabkesari.in Friday, Mar 31, 2023 - 12:33 AM (IST)

नेशनल डेस्क : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने औरंगाबाद शहर में भीड़ की हिंसा में 10 पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 12 लोगों के घायल होने के बाद बृहस्पतिवार को शांति की अपील की। शिंदे ने कहा कि औरंगाबाद में स्थिति नियंत्रण में है। औरंगाबाद में बुधवार रात राम मंदिर के निकट दो गुटों के बीच झड़प के बाद पुलिस शांति बहाल करने की कोशिश कर रही थी। इस दौरान लगभग 500 लोगों की भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया और पेट्रोल से भरी बोतलें फेंकी।
शिंदे ने यहां प्रसिद्ध मुंबादेवी मंदिर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्होंने औरंगाबाद के पुलिस आयुक्त के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक से हिंसा के बारे में जानकारी ली है। शिंदे ने कहा, “वहां स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और पुलिस अपना काम कर रही है।”
मुख्यमंत्री ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की ताकि शहर में जल्द से जल्द कानून व्यवस्था बहाल हो सके। उन्होंने कहा, “आज (बृहस्पतिवार) रामनवमी है और रमजान का महीना भी जारी है। सभी समुदायों और जातियों के लोगों ने हमेशा त्योहार एक साथ मिलकर मनाए हैं। हम उम्मीद करते हैं कि छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद का नया नाम) में शांति बनी रहेगी।”
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Lucknow News: आज से शुरू होगा सपा का दूसरा प्रशिक्षण शिविर, अखिलेश समेत शिवपाल यादव संभालेंगे मोर्चा

अप्सरा को प्रेम जाल में फंसा पुजारी ने पहले प्रेमिका को किया प्रेगनेंट, फिर प्लानिंग से हत्या कर....

Recommended News

Astro Tips for cutting nails: इस दिन नाखून कांटना होता है बहुत शुभ, बना रहता है Good luck

Upay To Get Maa Lakshmi Blessing: अपनी दिनचर्या में करें थोड़ा बदलाव, महालक्ष्मी खुद चलकर आएंगी आपके द्वार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सूरीनाम और सर्बिया की यात्रा पूरी की, यूरोप में उनकी ये पहली यात्रा थी

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जानः ससुरालवाले कर थे अंतिम संस्कार, पुलिस ने जलती चिता से उठाया शव