काम ना करने वाले अधिकारियों की खैर नहीः CM नीतीश कुमार

punjabkesari.in Thursday, Aug 03, 2017 - 12:29 PM (IST)

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ा तंज कसा है। नीतीश कुमार ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि उचित रुप से काम ना करने वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि राज्य में विकास की गति को तेज करने के लिए यह कदम उठाना बहुत ही आवश्यक है। उनके अनुसार अपने कार्य के प्रति जागरुक ना रहने वाले अधिकारियों की अब खैर नही है।

बता दें कि बिहार में एनडीए सरकार के आगमन से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में नया जोश देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा बुधवार की सुबह मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की गई तथा उसके बाद शाम में उन्होंने सभी विभागों के प्रधान सचिवों के साथ बैठक की। इन बैठकों के दौरान ही उन्होंने यह निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016-17 में बिहार में दोहरे अंक की विकास दर है। यह बहुत खुशी की बात है। बिहार में प्रति व्यक्ति आय की वर्तमान दर में 13.15 फीसदी की वृद्धि हुई है। प्रति व्यक्ति आय के विकास में बिहार दूसरे नंबर पर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अनुसार बिहार में उच्च शिक्षा में नामांकन बढ़ाना उनका उद्देश्य है। इस के अंतर्गत स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की गई है। बैठकों में राज्य विकास के लिए केंद्र सरकार से सहायता लेने का विषय भी चर्चा में रहा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News