Ladli Behna Yojana 33rd Installment: खुशखबरी! महिलाओं के खाते में पहुंचे 1500 रुपए, MP सरकार ने जारी की 33वीं किस्त
punjabkesari.in Saturday, Feb 14, 2026 - 05:59 PM (IST)
Ladli Behna Yojana 33rd Installment: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को खंडवा जिले की पंधाना तहसील से 'लाड़ली बहना योजना' की 33वीं किस्त जारी कर दी है। प्रदेश की करोड़ों बहनों के खातों में ₹1500 की राशि सीधे ट्रांसफर (DBT) की गई। CM ने रिमोट का बटन दबाकर एक क्लिक में राशि भेजते हुए कहा कि सरकार अपनी बहनों के सशक्तिकरण के लिए वचनबद्द है।

खंडवा को दी बड़ी सौगातें
लाड़ली बहना सम्मेलन के साथ ही मुख्यमंत्री ने खंडवा को बड़ी सौगातें दीं। उन्होंने कुल ₹609 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें नीचे लिखी सौगातों शामिल हैं-
- ₹255 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन।
- ₹354 करोड़ की लागत से पूरे हो चुके 11 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण।
- खंडवा नगर निगम के लिए ₹252 करोड़ का सीवरेज प्रोजेक्ट और पंधाना में आधुनिक बस स्टैंड व रैन बसेरा का निर्माण।
इन बहनों को नहीं मिलेगी किस्त
पोर्टल अपडेट के अनुसार कुछ महिलाओं के खाते में इस बार पैसे नहीं पहुंचे हैं। इसके मुख्य कारण हैं:
1. बैंक खाते का आधार से लिंक न होना।
2. समग्र आईडी का डिलीट हो जाना या अधूरी जानकारी।
3. आयु सीमा (60 वर्ष) का पार होना।
4. डीबीटी (DBT) सक्रिय न होना।

पात्रता और स्टेटस चेक करने का तरीका
योजना का लाभ केवल उन्हीं विवाहित महिलाओं (विधवा, परित्यक्ता सहित) को मिलता है जिनकी आयु 21 से 60 वर्ष के बीच है और परिवार की आय ₹2.5 लाख से कम है। यदि आपके पास मैसेज नहीं आया है, तो आप ladli behna yojana portal पर जाकर 'आवेदन एवं भुगतान की स्थिति' टैब में अपनी समग्र आईडी डालकर स्टेटस चेक कर सकती हैं।
नए रजिस्ट्रेशन पर क्या है अपडेट?
योजना में नए नाम जुड़ने का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए खबर कुछ मायनों में निराशाजनक है। फिलहाल शासन की ओर से नए रजिस्ट्रेशन (Ladli Behna New Registration) शुरू करने का कोई नया आदेश या अपडेट जारी नहीं किया गया है।
