राज्यपाल से मिली महबूबा, GST लागू करने पर की चर्चा

Saturday, Jun 24, 2017 - 09:09 PM (IST)

श्रीनगर : मुख्यमंत्री जम्मू-कश्मीर महबूबा मुफ्ती आज राज भवन में राज्यपाल एन.एन. से वोहरा मिली। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को जम्मू-कश्मीर में लागू करने के लिए जीएसटी ढांचा को अंतिम रूप देने के लिए कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। दोनों इस बात पर सहमत हुए कि इस महत्वपूर्ण बात के संबंध में किसी भी देरी से जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था और इसके लोगों के कल्याण के लिए गंभीर प्रतिकूल परिणाम होंगे।


राज्यपाल तथाा मुख्यमंत्री ने जामिया मस्जिद क्षेत्र में डी.एस.पी. अयूब पंडित की सबसे भयावह हत्या सहित पुलिस कर्मियों पर जारी हमलों और कर्तव्य का पालन करते हुए अपने जीवन को खोने वालों के परिवारों के समर्थन के लिए क्या आवश्यक है, से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।

पुलिसकर्मियों की सुरक्षा पर भी की चर्चा
केंद्रीय गृह मंत्री के साथ अपनी पहले की चर्चा के आधार पर राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के साथ क्षेत्र में कार्यरत पुलिस अधिकारियों के लिए आवश्यक बुलेट प्रू्रफ वेस्ट और वाहनों तथा अन्य सुरक्षात्मक उपकरणों को उपलब्ध कराने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने पर चर्चा की।

 

Advertising