दिल्ली की अर्थव्यवस्था को लेकर व्यापारियों और उद्योगपतियों से CM केजरीवाल करेंगे वर्चुअल बैठक

punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2020 - 05:51 PM (IST)

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली की अर्थव्यवस्था सुधारने की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुहिम रंग लाती दिख रही है। इसके लिए लॉन्च दिल्ली सरकार के 'जॉब पोर्टल' पर तीसरे दिन में ही 7 हजार 577 काम देने वाली कंपनियों ने रजिस्ट्रेशन किया है। अब तक 'जॉब पोर्टल' पर 2 लाख 4 हजार 785 नौकरियां आ चुकीं है, जबकि 3 लाख 22 हजार 865 लोगों ने नौकरी के लिए अप्लाई किया है। जिसकी जानकारी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी।

बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एक 'जॉब पोर्टल' लांच किया था। टू-वे कम्यूनिकेशन के तौर पर इसमें नौकरी ढूढ़ने वालों के साथ-साथ नौकरी देने वालों को भी जगह दी गई है। पोर्टल देखकर नौकरी ढूंढने वाले अपनी जरूरत के हिसाब की कंपनी में आवेदन कर सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News