झारखंडः सीएम हेमंत सोरेन की दिल्ली यात्रा ने बढ़ाया सियासी तापमान, भाजपा नेता के से मची हलचल

Friday, Jun 18, 2021 - 06:28 PM (IST)

नेशनल डेस्कः झारखंड में कांग्रेस और झामूमो के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सियासी अटलकों के बाजार को गर्म कर दिया है। वहीं, भाजपा नेता निशिकांत दुबे के ट्वीट ने कांग्रेस नेताओं की धड़कनें बढ़ा दी हैं। दूबे के ट्वीट और गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली दौरे को लेकर सूबे के कुछ मंत्रियों समेत मंत्रिमंडल विस्तार में अपने लिए मंत्री पद की ख्वाहिश रखने वाले विधायकों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। मंत्रिमंडल में जगह पाने के लिए रांची से लेकर दिल्ली तक लॉबिंग तेज हो गई है, वहीं दूबे के ट्वीट्स पर भी घमासान मचा हुआ है।

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोरेन की दिल्ली यात्रा को लेकर ट्वीट किया, ‘मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी अब कांग्रेस से परेशान, दिल्ली दर्शन उनका नए पार्टनर के साथ सरकार बनाने का जुगाड़ तो नहीं?’ दूबे के इस ट्वीट पर सत्तारुढ़ दलों के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया की।


इसके बाद एक अन्य ट्वीट में उन्होंने सोरेन के बीजेपी में आने की संभावना से इनकार करते हुए लिखा, ‘हेमंत सोरेन जी, झारखंड बीजेपी आपकी चाल को समझ रही है। कांग्रेस के साथ ही आपको भ्रष्टाचार की सरकार चलानी है, लेकिन दबाव बनाने के लिए आप कुछ फोटो सेशन करना चाहते हैं जिससे आप कांग्रेस का दबाब कम कर पाएं। मधु कोड़ा पार्ट 2 ज़िन्दाबाद।’

Yaspal

Advertising