राजस्थान के मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य में हुआ सुधार, अस्पताल से मिली छुट्टी

Sunday, Aug 29, 2021 - 12:03 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल से आज छुट्टी मिल गई। गहलोत को मेडिकल बोर्ड की सहमति के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को गहलोत को सीने में दर्द हेने पर एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी ह्रदय की मुख्य धमनी में ब्लॉकेज मिलने पर एंजियोप्लास्टी की गई थी। अब मुख्यमंत्री की सारी मेकिल रिपोर्ट सामान्य है।

इससे पहले चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा एवं गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत मुख्यमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य के लिए मोती डूंगरी गणेश मंदिर में प्रार्थना की। अस्पताल में मौजूद कांग्रेस विधायक रफीक खान ने बताया कि सभी की दुआ से मुख्यमंत्री स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई हैं। इस अवसर पर डॉ शर्मा, वैभव गहलोत, सरकारी मुख्य सचेतक डा महेश जोशी तथा कुछ अन्य विधायक भी मौजूद थे।

Hitesh

Advertising