घायलों से मिलने KEM अस्पताल पहुंचे CM फडणवीस, 5 लाख मुआवजे का एेलान

Saturday, Sep 30, 2017 - 12:18 AM (IST)

मुंबई: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस एल्फिंस्टन रोड और परेल उपनगरीय रेलवे स्टेशनों को जोड़ने वाले फुटओवर ब्रिज पर मची भगदड़ में घायल लोगों से KEM अस्पताल मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घायलों की हर संभव मदद की घोषणा की और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। वहीं, घटना में मृत लोगों के परिजनों को सरकार ने 5 लाख मुआवजा देने की घोषणा की।

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विदेश दौरे पर थे। शुक्रवार देर शाम मुंबई पहुंचे ही सीएम फडनवीस घायलों का हालचाल जानने सीधे अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।

साथ ही कहा है कि घायलों का पूरा मेडिकल खर्चा जीओएम वहन करेगा। साथ ही उन्होंने  इस पूरे हादसे पर हैरानी और दुख व्यक्त किया है। इसके अलावा उन्होंने घटना के दोषियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की बात कही। 

बता दें कि अचानक हुई बारिश के वजह से लोग स्टेशन पर ही रुक गए थे और जब निकलने लगे तब काफी ज्यादा भीड़ हो गई। ऐसे में एक लड़की के गिरने के बाद एक के बाद एक लोग गिरते गए और भगदड़ मच गई।

भगदड़ में कम से कम 22 लोग मारे गए हैं जबकि 35 लोग घायल हुए हैं। इस दुख की घड़ी में पीएम मोदी से लेकर राष्ट्रपति तक और नेताओं से लेकर आम जनों द्वारा संवेदनाएं और दुख व्यक्त किया। 

 

Advertising