पंजाब केसरी जम्मू के छायाकार प्रेम गुप्ता का निधन, सीएम ने जताया दुख

Thursday, May 03, 2018 - 06:41 PM (IST)

जम्मू: पंजाब केसरी के वरिष्ठ छायाकार प्रेम गुप्ता का वीरवार को निधन हो गया। प्रेम गुप्ता की पिछले कुछ दिनों से तबियत ठीक नहीं थी और वे जम्मू के सूपर स्पेशिलटी अस्पताल में भर्ती थे। गुप्ता के निधन पर जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते के साथ ही उनके परिवार से भी हमदर्दी जताई है।


पीडीपी के उप प्रधान सरताज मदनी ने भी वरिष्ठ छायाकार के निधन पर दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि गुप्ता एक सरल इंसान थे और उन्होंने पत्रकारिता जगत की बहुत सेवा की है। पीडीपी के महासचिव वेद महाजन, चौधरी अब्दुल्ल हमीद, ठाकुर फलेल सिंह, फकीर चंद भगत, दमन भसीन, बलवीर सिंह, रमेश कौल ने भी प्रेम गुप्ता के निधन पर शोक प्रकट किया। गुप्ता पिछले 20 वर्षोंे से पंजाब केसरी के साथ काम कर रहे थे। उन्होंने जम्मू के विभिन्न समाचारपत्रों के साथ काम किया।
 

Monika Jamwal

Advertising