सीएम और डिप्टी सीएम ने दी दशहरे की बधाई

Friday, Sep 29, 2017 - 07:50 PM (IST)

जम्मू: मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्त और उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने लोगों को दशहरा पर्व की बधाई दी है। अपने बधाई सन्देश में सीएम ने कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर हर धर्म और समुदाय के पर्व को बड़ी ही धूमधाम से और हर्षोल्लास के साथ मनाता है। उन्होंने इस मौके पर राज्य के लोगों के खुशहाल जीवन और शांति की प्रार्थना भी की।


डिप्टी सीएम निर्मल सिंह ने भी राज्यवासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह त्यौहार लोगों के लिए शंाति, सोहाई और खुशहाली लेकर आएगा। डा सिंह ने अपने सन्देश में कहा कि यह पर्व अंधेरे पर उजाले की जीत का प्रतीक है। उन्होंने हिा कि पर्व कोई भी हो सांप्रदयिक सोहार्द और आपसी भाईचारे का प्रतीक होता है।

 

Advertising