दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, बारिश की संभावना नहीं

Thursday, Apr 12, 2018 - 02:20 PM (IST)

नई दिल्ली : राजधानी में बुधवार को मौसम सुहाना रहा और शाम के समय कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम और न्यूनतम सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पिछले कुछ दिन से चल रहा आंधी बारिश का सिलसिला अब खत्म हो गया है। आगे बादल तो छाए रहेंगे, मगर पूरे सप्ताह बारिश नहीं होगी। 14 अप्रैल के बाद फिर से गर्मी शुरू हो जाएगी। 

बुधवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान अब भी 23.6 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। कुछ इलाकों में बूंदाबादी भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान में अधिक वृद्धि नहीं होगी। यह 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। बादल और धूप का खेल अगले दो दिनों तक जारी रहेगा। 14 अप्रैल को तापमान 37 और इसके बाद 39 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। अगले एक हफ्ते के दौरान किसी पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता भी दिखाई नहीं दे रही है।

vasudha

Advertising