गृह मंत्री की रैली में भाग ले सकते हैं एक लाख के करीब पहाड़ी लोग

Monday, Sep 26, 2022 - 06:51 PM (IST)

जम्मू: गृह मंत्री अमित शाह एक अक्तूबर से जम्मूअ कश्मीर के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह पुंछ और राजौरी में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। अनुमान है कि करीब एक लाख लोग इस जनसभा का हिस्सा हो सकते हैं।


राजौरी और पुंछ में पहाड़ी लोग रहते हैं और पिछले पांच दश्कों से यह लोग एसटी का दर्जा पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में गृह मंत्री के दौरे से लोग काफी आशावान हो गये हैं माना जा रहा है कि अपने संबोधन में शाह कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं।


दोनों जगहों पर रैलियां भारतीय जनता पार्टी आयोजित कर रही है। पार्टी वर्कर दिन और रात रैली के काम में लगे हैं। पहाड़ी लोग भी इसें भाग लेंगे।


वरिष्ठ पहाड़ी नेता मुश्ताक अहमद बुखारी के नेतृत्व में एक बैठक भी की गई है। उन्होंने सभी लोगों से एक अक्तूबर को राजौरी बस अड्डे पर पहुंचने को कहा है ताकि लोग रैली में भाग ले सकें
 
 

Monika Jamwal

Advertising