दिल्ली में दिवाली पर दिखेगी गंदगी, MCD के सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल का किया एेलान

Sunday, Oct 08, 2017 - 07:36 PM (IST)

नई दिल्लीः एमसीडी के सफाई कर्मचारी एक बार फिर से हड़ताल पर जाने का एेलान कर दिया है। 11 अक्टूबर से अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल पर जा रहे हैं। ऐसे में दीवाली से ठीक पहले दिल्ली के सामने एक बार फिर कूड़े की समस्या खड़ी होने वाली है।

एमसीडी स्वच्छता कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष संजय गहलोत ने बताया कि समय पर वेतन, बकाया एरियर, डीए, बोनस, ट्यूशन फीस, मेडिकल कैशलेस सुविधा, मेडिकल भुगतान, 2013 तक निगम में लगे कर्मचारियों का नियमितीकरण उनकी प्रमुख मांगें हैं। उन्होंने कहा कि इन्हीं मांगों को लेकर 11 अक्टूबर को ईस्ट एमसीडी मुख्यालय पटपड़गंज पर प्रदर्शन करेंगे।

दीवाली के त्योहार की वजह से इन दिनों लोग घरों में साफ सफाई कर रहे हैं जिसके कारण कूड़ा ज्यादा निकल रहा है। ऐसे में हड़ताल लंबी खिंचती है तो दिल्ली की सड़कों पर कूड़ा ही कूड़ा दिखाई देना तय है।

हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं जब एमसीडी के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर जाने वाले हैं। इससे पहले भी एमसीडी के सफाई कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर जा चुके हैं। साल की शुरुआत में भी पूर्वी दिल्ली के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। हड़ताल के पांचवें दिन दिल्ली सरकार में 119 करोड़ रुपए का फंड जारी किया था, जिसके बाद ही हड़ताल खत्म हुई थी।

एमसीडी स्वच्छता सफाई कर्मचारी यूनिनन के अध्यक्ष संजय गहलोत के मुताबिक 16 हज़ार सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की संभावना है। हड़ताल के पहले दिन सभी सफाई कर्मचारी ईस्ट एमसीडी मुख्यालय के बाहर धरना देंगे।

Advertising