स्कूल में बच्चों ने चलाया सफाई अभियान, पर्यावरण संरक्षण पर जोर

Thursday, May 09, 2019 - 06:17 PM (IST)

कठुआ : चक रिजू मिडिल स्कूल में स्वच्छता अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य सुषमा अवतार की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों सहित स्टाफ सदस्यों ने सफाई अभियान भी चलाया। साथ ही उन्होंने अवाम को भी अपने आसपास के इलाकों में साफ सफाई के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। प्रधानाचार्य ने कहा कि समय समय पर इस तरह के आयोजन किए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि उनका मकसद विद्यार्थियों को इस अभियान के प्रति जागरूक करने के साथ साथ इस अभियान को लोगों तक पहुचांना है। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि स्कूली बच्चे अपने घर सहित आसपास भी इस अभियान और विशेषकर पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक करें।  
 

Monika Jamwal

Advertising