दक्षिण कश्मीर में हिंसक झड़पें में 3 की मौत, 6 घायल

Saturday, Jul 07, 2018 - 02:05 PM (IST)

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में हिंसक झड़पों में एक किशोर सहित तीन लोगों की मौत हो गई है।ग्रेडवानी क्षेत्र में आर्मी की पेट्रोलिंग पार्टी पर युवकों ने पत्थराव करना शुरू कर दिया जिसके बाद सुरक्षाबलों ने गोलीबारी की जिसमें तीन लोग मारे गये जबकि छह गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।


जानकारी के अनुसार रेडवानी के हवूरा क्षेत्र में युवक हिंसक होकर सडक़ों पर उतर आए। उन्होंने गश्त करने आई सेना की पार्टी पर जमकर पत्थराव किया। भीड़ को रोकने के लिए सेना के जवानों ने हवाई गोलीबारी की। हिंसा में मारे गय लोगों की पहचान 22 वर्षीय शकीर अहमद खांडे, 20 वर्षीय अब्दुल्ल मजीद और 16 वर्षीय अंदलीब के रूप में हुई है। वहीं छह लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। खबर लिखे जाने तक हिंसक प्रदर्शन जारी हैं।

 


गौरतलब है कि रविवार को दहशतगर्द बुरहान वानी की बरसी है। दक्षिण कश्मीर के निवासी बुरहान की बरसी पर कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रशासन ने पहले ही त्राल में प्रतिबंध लगा दिये हैं।वहीं अब अनंतनाग, कुलगाम, पुलवामा और शोपियां में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं।

Monika Jamwal

Advertising