त्राल मुठभेड के बाद प्रदर्शनकारियों की सुरक्षाबलों के साथ झड़प

Tuesday, Mar 05, 2019 - 02:14 PM (IST)

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के त्राल क्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों पर पथराव कर रहे प्रदर्शनकारियों को खदेडऩे के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। त्राल में रात भर चली मुठभेड में सुबह दो आतंकवादी मारे गये। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि त्राल के रेशी और मीर मोहल्ला में मंगलवार दो आतंकवादियों को ढेर करने के बाद जब सुरक्षा बल वापस लौट रहे थे तो प्रदर्शनकारियों ने उनके वाहनों पर पथराव किया।

सुरक्षाबल और राज्य पुलिस के जवान ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। इसके बाद भी उन्होंने पथराव जारी रखा जिसके बाद सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों का खदेडऩे के लिए आंसूगैस के गोले दागे।  अंतिम सूचना मिलने तक झड़प जारी थी। इस दौरान त्राल और आसपास के क्षेत्रों में व्यापारिक और अन्य गतिविधिया बंद रहीं। प्रशासन ने कल रात से ही क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया था। 
 

Monika Jamwal

Advertising