तेलंगाना में ‘प्रजाहित यात्रा' के दौरान भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, लाठी-डंडे चलाए

Tuesday, Feb 27, 2024 - 06:48 PM (IST)

नेशनल डेस्क : तेलंगाना में भारती जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव बी संजय कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को आयोजित ‘प्रजाहित यात्रा' के दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के बाद तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस की उपस्थिति में दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और लाठी-डंडे चलाए।

पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को यात्रा में बाधा डालने से रोकने की कोशिश की लेकिन अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। श्री संजय कुमार ने इस घटना की निंदा की,यात्रा में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने के खिलाफ चेतावनी दी और धमकी दी कि अगर यात्रा में बाधा पहुंचाई गई तो वह करीमनगर पुलिस आयुक्त के पास शिकायत दर्ज कराएंगे।

श्री संजय कुमार ने ‘प्रजाहित यात्रा'के फ्लेक्स बोडर् और बैनर फाड़ने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आलोचना की और उन पर तेलंगाना के मंत्री पोन्नम प्रभाकर के निर्देशों का पालन करने का आरोप लगाया। पुलिस ने श्री संजय कुमार से कानून-व्यवस्था का पालन करने के लिए यात्रा का मार्ग बदलने का आग्रह किया। हालांकि, उन्होंने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि वह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण यात्रा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Parveen Kumar

Advertising