CII एग्रोटैक-2016 में पी.जी.आई. ने भी लगाया स्टाल, अंगदान के लिए किया जागरूक

Wednesday, Nov 23, 2016 - 09:20 AM (IST)

चंडीगढ़ (रवि ) : सी.आई.आई. एग्रोटैक-2016 में पी.जी.आई. की रीजनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन(रोट्टो) ने भी एक स्टॉल लगाया है। इसका मकसद लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित करना है। यहां रोट्टो के कार्यकर्ता लोगों को अंगदान के बारे में बता रहे हैं और उन्हें अंगदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। पी.जी.आई. रोट्टो के नोडल ऑफिसर डा. विपिन कौशल ने कहा कि देश में अंगदान करने वाले लोगों की संख्या बहुत कम है। लेकिन जो लोग अंगदान करना चाहते हैं उन्हें इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं है। जिससे वे भी अंगदान नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि अगर लोग अंगदान करें तो बहुत से मरीजों को नया जीवन-दान मिल सकता है। पी.जी.आई. द्वारा ऑर्गन अवेयरनैस के स्टॉल पर आई 17 साल की रितिका ने कहा कि वे अपने पिता के साथ इस फेयर में आई हैं। 2 साल पहले उनके पिता की दोनों किडनियां खराब हो चुकी थीं। 2 सालों से वे डायलिसिस करवाकर ही जिंदा थे। लेकिन हम खुशनसीब रहे कि उन्हें किसी की दान की हुई किडनी मिल गई और अब वे बिल्कुल स्वस्थ हैं। रितिका ने कहा कि वे भी लोगों को मरणोपरांत शरीर दान करने लिए प्रेरित कर रही हैं क्योंकि इससे दूसरे लोगों की जान बच सकती है। 

Advertising