लॉकडाउन के बीच दाढ़ी से परेशान हुए रामविलास पासवान, बेटे ने घर में ही कर दी शेविंग (Video)

Monday, Apr 13, 2020 - 11:19 AM (IST)

नेशनल डेस्क: लॉकडाउन के चलते लोग घरो में ही रहने को मजबूर हैं। ऐसे में बाजार शटडाउन है और सैलून भी बंद चल रहे हैं। अब इस संकट की घड़ी में लोगों ने खुद ही कैंची उठाना शुरु कर दिया है। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा)नेता चिराग पासवान ने भी एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पिता एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की दाढ़ी बनाते दिखाई दे रहे हैं। 

— युवा बिहारी चिराग पासवान (@ichiragpaswan) April 12, 2020


चिराग ने रविवार को ए​क वीडियो सांझा करते हुए ट्वीट किया कि मुश्किल वक्त, लेकिन लॉकडाउन का भी उजला पक्ष है। पता नहीं था कि यह कौशल भी है। आईये कोविड-19 से लड़ते हैं और सुंदर स्मृतियां भी बनाते हैं। घर पर रहें, सुरक्षित रहें। चिराग की इन तस्वीरों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि इससे पहले भी रामविलास पासवान और चिराग पासवान पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा की गई अपील में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले चुके हैं। बात चाहे घर के आगे दीप जलाने की हो या फिर थाल पीटने की इन दोनों कार्यक्रमों में पासवान परिवार का पूरा सहयोग दिखा था।
 

vasudha

Advertising