चीन ने फिर निकाली भड़ास, कहा- PM मोदी की वजह से बढ़ा विवाद

Wednesday, Aug 16, 2017 - 03:47 PM (IST)

नई दिल्ली/बीजिंग: मंगलवार को भारत और चीन की सेनाएं पेंगोंग झील के पास टकराव की स्थिति में आ गईं। सूत्रों की मानें, तो दोनों देशों के सैनिक एक-दूसरे के क्षेत्र में आए थे। जब भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों को रोका तो खुद को नाकाम होता देख उन्होंने पथराव करना शुरू किया जिससे दोनों तरफ के सैनिकों को हल्की चोटें लगीं। वहीं इस पूरे मामले में चीनी मीडिया ने उलटा भारत पर ही निशाना साधा और कहा कि डोकलाम विवाद को लेकर को अब के विवाद भारत ने जन्म दिया है। इस मुद्दे को लेकर मोदी सरकार की आक्रामकता से यह बात साफ है कि भारत चीन के साथ कूटनीतिक विरोध को बढ़ाना चाह रहा है।

मोदी बढ़ा रहे विवाद
चीनी मीडिया के अनुसार भारत चीन-अमेरिका के टकराव का फायदा उठा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया कि भारत अपनी बढ़ती आर्थिक शक्‍ति की वजह से बीजिंग और नई दिल्‍ली के द्विपक्षीय रिश्‍तों में खटास डाल रहा है और इस क्षेत्र में बढ़ रहे चीन के दबदबे को रोकने की कोशिश कर रहा है।

यही वजह है कि चीन सरकार के साथ कुछ दिन की दोस्‍ती कर अब पीएम नरेंद्र मोदी दोनों देशों को विवाद में झोंक रहे हैं। चीन ने कहा कि डोकलाम से लेकर अब तक के विवाद में मोदी की भूमिका प्रमुख है। चीनी मीडिया के मुताबिक यह विवाद यही तक सीमित नहीं रहेगा इससे दोनों के बीच अन्‍य राजनैतिक और सैन्‍य मुद्दों पर भी विवाद जन्‍म लेंगे।

Advertising