अपने 5 सैनिकों की मौत पर चीन बोला- भारत एक तरफा कार्रवाई ना करे

Tuesday, Jun 16, 2020 - 02:27 PM (IST)

लद्दाख: लाइन आॅफ एक्चयूल कंटाोल यानि की एलएसी पर चीन और भारत के बीच बढ़ते तनाव का भंडा चीन ने भारत के सिर पर फोड़ा है। उसका कहना है कि भारत ने उसके सैनिकों पर हमला किया। चीन ने सोमवार रात को भारत के तीन सैनिकों की पीट-पीटकर  हत्या कर दी पर अब वो आंखें दिखा रहा है। उसके विदेश मंत्रालय का कहना है कि समस्या को न भड़काया जाए क्योंकि भारतीय सैनिकों ने ही सीमा को पार करके उसके सैनिकों पर पहले हमला किया। 


चीन द्वारा की गई हिंसक कार्रवाई में भारतीय सेना के एक अधिकारी और दौ सैनिकों की मौत हो गई है। वहीं चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ का कहना है कि उन्हें इस बारे में जानकारी ही नहीं है। सोमवार रात को हुई हिंसक झड़प् के बाद दोनों देशों के अधिकारी स्थिति को काबू करने के लिए बैठक कर रहे हैं।


1975 के बाद पहली बार एलएसी पर गोलीबारी
भारत और चीन के बीच आखिरी बार गोलीबारी 1975 को हुई थी। दोनों देशों के बीच 1975 का युद्ध इतिहास के पन्नों में आज भी दर्ज है। सोमवार को गलवान घाटी में चालीस साल बाद फिर गोलीबारी हुई। पिछले काफी दिनों से चीनी सेना भारतीय सीमा में घुसपैंठ करने की ताक में है और कर भी रही है। दोनों देशों के बीच विवाद चल रहा है और वार्ता भी जारी है। 
 
 

Monika Jamwal

Advertising