धार में मिर्च व्यापारी की बेरहमी से हत्या, पत्नी को कमरे में किया बंद और लूट ले गए लाखों के जेवर

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 03:18 PM (IST)

नेशनल डेस्क। मध्यप्रदेश के धार जिले की सरदारपुर तहसील अंतर्गत ग्राम गोंदीखेड़ा चरण में देर रात हुई डकैती की वारदात में एक व्यापारी की हत्या कर दी गई जबकि बदमाश लाखों रुपए के आभूषण लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस के अनुसार राजोद थाना क्षेत्र में मिर्ची व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित के घर पर देर रात एक से दो बजे के बीच अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोला। 

बदमाशों ने दंपत्ति को बंधक बनाकर मारपीट की और विरोध करने पर व्यापारी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बदमाश घर का सामान अस्त-व्यस्त कर आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना के दौरान महिला को अलग कमरे में बंद कर दिया गया था। बाद में उसने रिश्तेदारों को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक का पोस्टमाटर्म सिविल अस्पताल सरदारपुर में कराया जा रहा है। 

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस की पांच टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं। एएसपी पारुल बेलापुरकर और एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं तथा फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस उप महानिरीक्षक मयंक अवस्थी ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News