खास बच्चों ने साइन लैंग्वेज में एक साथ गाया राष्ट्रगान

Friday, Jan 27, 2017 - 12:56 PM (IST)

गुजरात: गुरुवार को देशभर में 68वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके देशभर में अलग-अलग जगहों पर हर्षोल्लास तिरंगा लहराया गया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहनगर गुरजात में गणतंत्र दिवस अलग अंदाज में सेलीब्रेट किया गया।

यहां बच्चों ने असाधारण तरीके से देश को सम्मान दिया। दरअसल यहां एक स्कूल के कई मूक बधिर बच्चों ने सांकेतिक भाषा (Sign Language) में राष्ट्रीय गान गाकर तिरंगे को अपनी सलामी दी। विशेष रूप से विकलांग छात्रों के इस अनोखे सम्मान से वहां उपस्थित लोग काफी प्रभावित हुए।

Advertising