मुंबईः 20 सालों के बाद वर्सोवा समुद्र तट पर दिखे ओलिव रिडले नस्ल के कछुअों के बच्चे

Friday, Mar 23, 2018 - 04:07 AM (IST)

मुंबई: गुरूवार को मुम्बई के वर्सोवा समुद्र तट पर 20 सालों के बाद कछुओं के 80 ओलिव रिडले नस्ल के बच्चों को देखा गया। गुरूवार को सुबह की सैर पर आए लोग उनको समुद्र किनारे देख कर हैरान और खुश भी हुए। वहां मौजूद लोगों ने कहा कि हम यह नजारा 20 दशकों के बाद देख रहे हैं क्योंकि 20 सालों से लेकर अब तक वर्सोवा समुद्र तट पर कछुओं के बच्चों को नहीं देखा था।

स्थानिक लोगों ने बताया कि कछुओं के बच्चों के इतने बच्चों को 20 सालों के बाद देख कर बहुत ख़ुशी हुई, उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि समुद्री तट की सफाई होने के कारण यह वापस आए हैं, क्योंकि पहले समुद्री तटों की साफ सफाई नहीं की जाती थी और शायद इसी कारण वह इन समुद्री तटों पर नहीं आते थे। वहां मौजूद एक समुद्री विशेषज्ञों ने बताया कि 2 दशकों बाद इस तरह इक्टठे 80 कछुओं के बच्चों को देख कर बहुत ख़ुशी हुई और वह समुद्री किनारे घूम रहे थे। हम यही उम्मीद करते हैं कि यह 80 कछुए सुरक्षित वापस समुद्र में वापस चले जाएं जिससे वह (कछुए) किसी भी हादसे का शिकार न होने जाएं। 

Punjab Kesari

Advertising