चाइल्डलाइन और पॉक्सो की जानकारी 26 करोड़ बच्चों तक पहुंची

Friday, Apr 13, 2018 - 10:49 AM (IST)

नई दिल्ली:  राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की ओर से स्कूली पाठ्यक्रम की पुस्तकों के आवरण पर प्रकाशित 24 घंटे चलने वाली चाइल्ड हेल्प लाइन और बच्चों को यौन अपराधों से बचाने संबंधी कानून (पोक्सो) ई बॉक्स की सूचनाएं 15 लाख स्कूलों के 26 करोड़ बच्चों तक पहुंच गई है।   

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने आज यहां बताया कि ये सूचनाएं कक्षा छह से लेकर 12 वीं कक्षा की पाठ्य पुस्तकों के आवरण पर प्रकाशित की गई है।   इस संबंध में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने पिछले साल मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से अनुरोध किया था। गांधी ने कहा था कि इससे चाइल्ड हेल्पलाइन और पोक्सो के तहत मिलने वाले संरक्षण की जानकारी बच्चों तक पहुंच जाएगी। इसके अलावा बच्चों को बाल यौन शोषण के बारे में सचेत करने के लिए लघु फिल्म दिखाई गयी है और स्कूलों में नियुक्त होने वाले कर्मचारियों के लिए कड़े प्रावधान किये गये हैं।  गांधी ने पुस्तकों पर जानकारी प्रकाशित करने के लिए श्री जावड़ेकर का धन्यवाद भी किया है। 

Punjab Kesari

Advertising