खेलते-खेलते चौथी मंजिल से गिरा 14 महीने का बच्चा, पेड़ ने बचाई जान

Friday, Jan 04, 2019 - 02:49 PM (IST)

मुंबईः 14 महीने के बच्चे के साथ ऐसा चमत्कार हुआ जिसे सुनकर लोग हैरान हैं। गुरुवार को 14 महीने का अथर्व चौथी मंजिल से गिर गया लेकिन इस भगवान का ही चमत्कार कहेंगे कि एक पेड़ के कारण उसकी जान बच गई। हालांकि अथर्व को गंभीर चोटें लगी हैं। उसके होठ, पैर और लीवर में गंभीर चोटें आई हैं। बच्चे को फॉर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल ने बयान जारी करते हुए बताया कि अथर्व को आईसीयू में रखा गया है। फिलहाल उसकी कंडीशन ठीक है लेकिन उसके गंभीर चोटें आई हैं।

अथर्व के माता-पिता के मुताबिक, घर की खिड़की गलती से खुली रह गई थी, खेलते-खेलते वह उस ओर चला गया और नीचे गिर गया। खिड़की के पास काफी बड़ा पेड़ है जिसका बच्चा जमीन पर नहीं गिरा और वहां अटक गया। अथर्व की दादी ने सबसे पहले को पेड़ पर गिरा हुआ देखा तो शोर मचाया। बच्चे के माता-पिता शोर सुनकर बिल्डिंग के नीचे भागे। उन्होंने अथर्व को पेड़ से उतारा और अस्पताल लेकर गए। अगर बच्चा सीधे जमीन पर गिरता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

अथर्व के पिता अजीत बरकड़े मुंबई के गोवंडी में गोपी कृष्ण बिल्डिंग में अपने परिवार के साथ रहते हैं। अजीत बिजनेसमैन हैं और पिछले ही साल वो यहां रहने आए हैं। उन्होंने खिड़कियों में सेफ्टी ग्रिल भी लगवाई थी फिर भी यह हादसा हो गया।

Seema Sharma

Advertising