खेलते-खेलते मासूम से कार हो गई लॉक, 4 घंटे गाड़ी में बंद रहने से बच्चे की मौत

Tuesday, Jun 06, 2017 - 11:19 AM (IST)

नई दिल्ली: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के रानी बाग में सोमवार को 6 साल के लड़के की दम घुटने और जलने से कथित रूप से मौत हो गई। लड़का करीब चार घंटे तक एक कार के अंदर फंसा रह गया। पुलिस ने कहा कि सोनू सुबह साढ़े 11 बजे लापता हो गया और शाम करीब चार बजे घर के बाहर खड़ी होंडा एसेंट कार के अंदर से मिला।

उन्होंने कहा कि संदेह है कि बच्चा दुर्घटनावश कार में घुसा और बाहर आने के लिए इसे खोल नहीं पाया। मालिक ने जब शाम करीब चार बजे कार खोली तो उसके अंदर सोनू मिला और उसने पुलिस को जानकारी दी। सोनू को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित किया गया।

Advertising