ममता बनर्जी पर भड़की राष्ट्रीय महिला आयोग की चीफ, बोलीं-महिला हो...रेप पीड़िता का दर्द समझो

Thursday, Apr 14, 2022 - 10:30 AM (IST)

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल के नादिया में कथित सामूहिक बलात्कार और एक नाबालिग की मौत को लेकर विवाद काफी बढ़ गया है। इस बीच राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की इस मामले पर की गई टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। रेखा शर्मा ने कहा, ‘‘घटना पर ममता बनर्जी का बयान बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। एक महिला होने के नाते उन्हें दूसरी महिला का दर्द समझना चाहिए। उन्होंने पीड़िता पर उंगली उठाई, यह गलत था।’’

 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को सवाल किया था कि क्या लड़की के साथ वास्तव में बलात्कार हुआ था या उसके प्रेम संबंध थे जिससे वह गर्भवती हुई? ममता ने कहा था कि आप कैसे जानते हैं कि उसके साथ बलात्कार किया गया था? पुलिस अभी तक मौत के कारण का पता नहीं लगा पाई है। मैंने उनसे पूछा था। क्या वह गर्भवती थी या प्रेम संबंध था या बीमार थी? यहां तक कि परिवार भी जानता था कि यह एक प्रेम संबंध था। अगर एक युगल एक रिश्ते में है, मैं उन्हें कैसे रोक सकती हूं?’’

Seema Sharma

Advertising