मुख्यमंत्री 22 अक्टूबर को अमेरिका जाएंगे

Tuesday, Oct 10, 2017 - 08:52 PM (IST)

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 23 अक्टूबर को वाशिंगटन डीसी अमेरिका पहुंचेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार चौहान को पं. दीनदयाल उपाध्याय फोरम के शुभारंभ सत्र में मुख्य वक्ता के बतौर संबोधन के लिए आमंत्रित किया गया है। वे 22 अक्टूबर को अमेरिका के लिए रवाना होंगे और 27 अक्टूबर को स्वदेश वापस आएंगे। 

भारतीय दूतावास के सहयोग से फाउंडेशन फॉर इंडिया एण्ड इंडिया डायसपोरा स्ट्डीज यूएस द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय फोरम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 100वीं जन्म-शताब्दी के अवसर पर किया जा रहा है। इस फोरम में भारत के मूर्धन्य विद्वान और अमेरिका के भारतीय मूल के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इसमें नीति निर्माता, विचारक, अकादमिक विशेषज्ञ और उद्योगपति भाग लेंगे। इस फोरम में राजनैतिक अस्थिरता, आतंकवाद, आर्थिक समानता, बेरोजगारी, जलवायु परिवर्तन और गरीबी जैसी चुनौतियों पर विचार-विमर्श होगा। 
 

Advertising