मुख्यमंत्री ने घर में खोली गोशाला

Friday, Jun 09, 2017 - 06:53 PM (IST)

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्दर सिंह रावत ने कैंट रोड स्थित सरकारी आवास में गोशाला का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह साबित कर दिया गाय हमारी माता है इसी के तहत उन्होंने कुछ उन मुख्यमंत्रियों में अपना नाम दर्ज करा लिया है जो गाय पालने के शौकीन हैं। अपने आवास पर रावत ने अपनी नवनिर्मित गौशाला का अपनी पत्नी के साथ शुभारंभ किया। आपको बता दें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत किसान के बेटे हैं।

फिलहाल एक गाय व उसका बछड़ा मुख्यमंत्री आवास स्थित गौशाला में लाए गए हैं। मुख्यमंत्री रावत ने गाय व उसके बछड़े को गुड़ व चना खिलाया। उन्होंने कहा कि गाय हमारी संस्कृति का प्रतीक है। घर में गाय को रखने से आध्यात्मिक शांति व आनंद की अनुभूति होती है। 

Advertising