मुख्यमंत्री के दूसरे चरण की समीक्षा यात्रा हुई स्थगित

Thursday, Dec 14, 2017 - 06:21 PM (IST)

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य की समीक्षा यात्रा कर रहें हैं। अपनी यात्रा में वह राज्य के भिन्न जिलों में हो रहे विकास कार्यों का जायजा ले रहें हैं। गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 350वें प्रकाश पर्व के चलते मुख्यमंत्री की दूसरी चरण की समीक्षा यात्रा को स्थगित कर दिया गया है।

गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 350वें प्रकाश पर्व पर आयोजित समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री की दूसरी चरण की यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री गुरुवार को अपनी समीक्षा यात्रा के अंतर्गत सीतामढ़ी जिले के विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं। 

Advertising