पशु पालन विभाग के अधिकारी पर यौन शोषण का आरोप, भगौड़ा चीफ गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Sep 17, 2018 - 07:25 PM (IST)

जम्मू: राजोरी के पशु पालन विभाग के चीफ अधिकारी पर महिला सहकर्मी ने यौन शोषण का आरोप लगाया। आरोप सामने आने पर विभाग ने जहां एक तरफ अधिकारी के खिलाफ जांच के आदेश दिये वहीं आरोपी अपने कार्यालय से भागने में कामयाब हो गया, हांलाकि बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।


राजोरी में इस तरह का मामला सामने आने के बाद विभागीय कर्मचारियों ने आरोपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया। कालाकोट पुलिस ने आरोपी दिल बहादुर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उच्च अधिकारियों की एक टीम राजोरी पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News