टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड  पर छाया छोटा सिद्धू मूसेवाला, लोग बोले- "जन्मा सितारा...पंजाब का गौरव"

Friday, Mar 22, 2024 - 11:47 AM (IST)

नेशनल डेस्क: छोटा सिद्धू मूसेवाले के जन्म के बाद से उनके घर में फिर से खुशियां लौट आई हैं। सिद्धू की मां चरण कौर ने 58 साल की उम्र में बठिंडा के निजी अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। हाल ही में छोटे सिद्धू की तस्वीर टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर देखी गई है। साथ ही सोशल मीडिया पर इसके वीडियो वायरल हो रहे हैं।

टाइम्स स्क्वायर पर छाया छोटा सिद्धू- 

उनके एक फैन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, "सिद्धू मूसेवाला के लिए बड़ा क्षण। उनके पिता और छोटे भाई की तस्वीर न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में चमक रही है।"

<

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ludhiana Live (@ludhianalive)

>

साथ ही इसमें सिद्धू के बचपन की तस्वीर और उनके पिता की तस्वीर भी देखी गई है। वहीं एक तस्वीर में सिद्धू अपने पिता के साथ भी दिख रहे हैं।

लोगों ने दी अलग- अलग प्रतिक्रियाएं-

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने लिखा, "टाइम्स स्क्वायर के लिए बड़ा पल है।" दूसरे प्रशंसक ने लिखा, "जन्मा सितारा...पंजाब का गौरव।" वही, एक यूजर ने घोषणा की कि 'लीजेंड वापस आ गया है', जबकि दूसरे ने बच्चे को 'भाग्यशाली' कहा।

 

 

 

 

Radhika

Advertising