बारातियों पर छाया पुष्पा का खुमार, Video देख आप भी नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

Thursday, Mar 03, 2022 - 03:30 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा जबसे रिलिज हुई है तभी से इसके गानों और डायलॉग्स ने लोगों के दिलों में काफी अच्छी जगह बनाई है। अभी भी लोगों के दिमाग से पुष्पा मूवी का खुमार खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। लोग इस फिल्म के गानों और डायलॉग्स पर जमकर रील्स बना रहे हैं और सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इन दिनों बारतीयों का पुष्पा के श्रीवल्ली गाने पर डांस करने का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हरकोई लोटपोट हो रहा है। 

यह वीडियो एक बारात का बताया जा रहा है, जिसमें सभी बाराती एकसाथ श्रीवल्ली गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। नाचने वाले सभी लोग अपने-अपने अंदाज में अल्लू अर्जुन के डांस स्टेप को कॉपी कर रहे हैं। कुछ लोग तो 'फ्लावर समझे क्या..मैं फ्लावर नहीं फायर है में' वाले डायलॉग पर भी एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। पुष्पा का ऐसा बुखार आपने भी शायद इतनी बड़ी तदाद में अभी तक देखा नहीं होगा। वीडियो देखने के बाद आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो देखने में बड़ा मजेदार है। लोग बार-बार इसे देख रहे हैं। आपको ये डांस वीडियो कैसा लगा हमें जरूर कमेंट करके बताएं। 

 

rajesh kumar

Advertising